आपने कई हाई टेंशन वाले तारों के ऊपर कई बार रंग बिरंगी गेंदों को लगा देखा होगा और आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर इन गेंदों को तारों पर क्यों लगाया गया है और ये किस काम आती है? क्या इनका विद्युत संचरण से कोई लेना देना है या कारण कुछ और है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

महाराष्ट्र संकट: नहीं आता है कोई फैसला तो देवेंद्र फडणवीस उठाएंगे ये कदम

बता दें कि इन गेंदों को विमानों की सुरक्षा के लिए लगाया जाता है। इन रंग बिरंगी गेंदों को आम बोलचाल की भाषा में "मार्कर बॉल्स" कहा जाता है और इनका प्रयोग कम उंचाई पर उड़ने वाले विमानों और हेलीकॉप्टरों की सुरक्षा के लिए किया जाता है।

अयोध्या केस: जानिए SC के उन 5 जज के बारे में जो सुनाएंगे ऐतिहासिक फैसला

तार पर इन गेंदों का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है जिस से पायलट इन्हे स्पष्ट रूप से देख सके। ये कलरफुल बॉल्स मुख्य रूप से पहाड़ी रास्तों, प्रमुख हाईवे क्रॉसिंग गहरी घाटियों और हवाई अड्डों के पास लगाया जाता है क्योकिं जब विमान कम ऊंचाई पर उड़ते हैं तो उन्हें इन तारों से टकराने का भी खतरा रहता है। ऐसे में कलरफुल बॉल्स का इस्तेमाल किया जाता है जिस से पालयट इसे देख सके।

पक्षियों के लिए भी ये गेंद काफी फायदेमंद साबित हो रहे हैं। दूर देश से आने वाले प्रवासी पक्षी इन गेंदों की सहायता से हाई-वोल्टेज तारों को आसानी से देख पाते हैं और इनमे उलझने से बच जाते हैं।

Related News