समय समय पर सोशल मीडिया पर कोई ना कोई फोटो वायरल होती रहती है। ऐसी ही एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे एक शख्स सोनिया गांधी के पैर छूता नजर आ रहा है। इस फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पैर छूने वाले व्यक्ति पूर्व पीएम मनमोहन सिंह है।

वायरल तस्वीर के ऊपर लिखा गया है, "ये थे हमारे पूर्व प्रधानमंत्री, कम से कम इनकी उम्र का ही लिहाज कर लिया होता" लोग इस फोटो के वायरल होने के बाद से इसे शेयर कर रहे हैं।

WHO ने दी जानकारी, जान बचाने वाली कोरोना की पहली दवा मिली

तस्वीर के साथ कांग्रेस पर तंज कसा गया है और कहा जा रहा है कि उम्र में बड़े होने के बावजूद सोनिया गांधी मनमोहन सिंह से अपने पैर छुआ रही है।

लॉकडाउन की अफवाहों के बीच अब PM मोदी की नई राणनीति, पुरे देश में होगा ....

क्या है सच्चाई

तस्वीर को रिवर्स सर्च करने पर हमें यह तस्वीर गेटी इमेजेज पर मिली। जानकारी के लिए बता दें कि इस तस्वीर को 29 नवंबर, 2011 को नई दिल्ली में आयोजित हुए इंडियन यूथ कांग्रेस के एक राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान लिया गया था। तस्वीर इंडिया टुडे के फोटोग्राफर शेखर यादव ने खींची थी। तस्वीर में जो व्यक्ति नजर आ रहा है वो पूर्व पीएम मनमोहन सिंह नहीं बल्कि कांगेस का एक आम प्रतिनिधि है। गेटी इमेजेज पर ही उसी दिन की एक अन्य तस्वीर में फॉर्मर पीएम मनमोहन सिंह नीली पगड़ी पहने नजर आए थे। जबकि तस्वीर में दिखाई दे रहा व्यक्ति केसरी पगड़ी पहने नजर आ रहा है। ऐसे में साफ़ हो जाता है कि ये व्यक्ति मनमोहन सिंह नहीं है।

Related News