कांग्रेस 21 जुलाई को देश भर में अपना विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर चुकी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा समन जारी कर दिया गया है जिसके चलते अब कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में 21 जुलाई को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

आपको बता दें कि इसी तरह का प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा एक बार पहले भी किया जा चुका है जब राहुल गांधी को ईडी का समन नेशनल हेराल्ड केस के संबंध में दिया गया था। उस दिन भी कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर समेत दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए थे। जिसके बाद पुलिस द्वारा कई लोगों को अपनी हिरासत में भी लिया गया था।

नेशनल हेराल्ड के मामले को लेकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों से पूछताछ की जानी थी। पर राहुल गांधी से ईडी द्वारा पहले ही पूछताछ कर ली गई है। लेकिन उस समय सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ जाने से उनसे पूछताछ नहीं हो सकी थी जिसके चलते अब ईडी ने 21 जुलाई को सोनिया गांधी को समन होने का आदेश दे दिया है। जिसके बाद एक बार फिर कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का एलान कर दिया गया है।

आपको बता दें कि दूसरी और देश में मानसून सत्र की शुरुआत भी 18 जुलाई से होने जा रही है। इसके अलावा राहुल गांधी इस समय भारत में नहीं है बताया जा रहा है कि वह विदेश गए हैं हालांकि किस वजह से उनका विदेश दौरा है इस बारे में कोई भी जानकारी कांग्रेस पार्टी द्वारा या राहुल गांधी के दफ्तर द्वारा अधिकारिक रूप से नहीं दी गई है।

वहीं दूसरी और मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र शुरू होने से 1 दिन पहले राहुल गांधी वापस देश में लौट आएंगे हालांकि इतने महत्वपूर्ण समय पर राहुल गांधी का देश में नहीं होना उनके विपक्ष के नेता के होने पर कई सवाल खड़े कर दिया करता है।

Related News