हर परिवारों के बीच अनबन तो चलता रहता है , लेकिन आज हम बात करेंगे गाँधी परिवार की तो एमओ मथाई की किताब रिमिनिसेंसेज ऑफ द नेहरू एज के मुताबिक, जब इंदिरा गांधी 16 साल की होने वाली थीं, उससे ठीक एक दिन पहले फिरोज गांधी ने इंदिरा गांधी के समक्ष प्रेम प्रस्ताव रखा और शादी करने की इच्छा जताई। फिरोज की यह बात सुनकर इंदिरा अवाक रह गईं। इतना ही नहीं, उन्होंने नाराज होते हुए इस बात की शिकायत अपनी मां कमला नेहरू से भी कर दी। इसके बाद कमला नेहरू ने कहा कि यह शादी कत्तई नहीं हो सकती है, बावजूद इसके फिरोज गांधी आनंद भवन आते जाते रहे।

जब इंदिरा गांधी को पढ़ाई के लिए लंदन भेज दिया गया तब अपना प्यार पाने के लिए फिरोज गांधी ने जानबूझकर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में दाखिला ले लिया। अंत में फिरोज गांधी इंदिरा का प्यार पाने में कामयाब हो गए।लेकिन ऐसा खा जाता है कि लंदन में भी फिरोज गांधी के कई महिलाओं से अफेयर थे, लेकिन इंदिरा को इस बात से अनजान रहीं।

पुस्तक द लाइफ ऑफ इंदिरा नेहरू गांधी में कैथरीन फ्रेंक ने लिखा है कि इंदिरा और फिरोज ने पहले ही शादी कर रखी थी। इतना ही नहीं विवाह से पहले ही पति-पत्नी की तरह जिंदगी बितानी शुरू कर दी थी। जब इंदिरा गांधी ने अपने पं. जवाहर लाल नेहरू से यह बताया कि वह फिरोज गांधी से प्यार करती हैं, और उनसे शादी करना चाहती हैं, तब नेहरू बहुत नाराज हुए थे। बावजूद इसके इंदिरा और फिरोज गांधी की शादी संपन्न हुई।


शादी के बाद फिरोज गांधी और इंदिरा के बीच अनबन शुरू हो गई। जिस समय इंदिरा प्रेग्नेंट थीं और राजीव गांधी अभी गर्भ में थे, उस वक्त इंदिरा का इस बात की जानकारी हो चुकी थी कि फिरोज का अफेयर किसी और महिला के साथ चल रहा है। फिरोज के एक नहीं कई महिलाओं के साथ अफेयर की खबरें इंदिरा के कानों तक पहुंचती रहीं। फिरोज की बेवफाई से दुखी होकर इंदिरा ने अपने पति से दूरियां बढ़ानी शुरू कर दी।

Related News