किम जोंग अपने आप में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अपने अजीबोगरीब नियमों के कारण उन्हें दुनिया भर में जाना जाता है। ऐसा भी अब एक और नियम किम जोंग ने बनाया है जिसे पूरा करना दुनिया के किसी भी इंसान के लिए नामुमकिन है। किम जोंग ने अपने देश के हर एक व्यक्ति को रोजाना 90 किलो मलत्याग करने का फैसला सुनाया है। इस मल से खाद बनाई जाएगी।

Radio Free Asia के अनुसार नॉर्थ कोरिया के सरफिरे शासक ने ये आदेश दिया है कि हर स्वस्थ व्यक्ति तो रोज अकेले ही कम से कम 90 किलो मल त्याग करना है जिस से खाद बनाई जाएगी और इसका इस्तेमाल कृषि कार्यों में किया जाएगा। इस लिहाज से देखें तो एक महीने में एक व्यक्ति को लगभग 3 टन मल त्याग करना होगा। इतना ही नहीं। किम का कहना है कि अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसे सजा के रूप में 300 किलोग्राम खाद या फिर जानवरों के मल से बनी खाद सरकार को उपलब्ध करनी होती है।

चूंकि ऐसा करना असंभव है तो बेचारे नॉर्थ कोरिया के लोगों को जानवरों की खाद किम को उपलब्ध करवानी पड़ती हैं। या फिर उन्हें सरकार को खाद के पैसे देने होते हैं।

लॉकडाउन 4 में बने 5 ज़ोन, जानें क्या है कन्टेनमेंट जोन और बफर जोन

फॉक्स न्यूज में छपी रिपोर्ट के मुताबिक वहां के गरीब लोगों का शोषण करने का ये किम का तरीका है। लेकिन आलम ये है कि गलत होने पर भी कोई किम का विरोध करने आगे नहीं आ सकता क्योकिं इसकी सजा मौत ही होगी!

नॉर्थ कोरिया में खाद की कमी है। क्योकिं दक्षिण और उत्तर कोरिया के बीच अनबन है। ऐसे में दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया को खाद देने से मना कर दिया था। ऐसे में किम ने अपने ही देश के लोगों से इसके लिए पैसे वसूलने की सोची।

तेजी से इस राज्य की ओर बढ़ रहा खतरनाक चक्रवाती तूफान 'Amphan', मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

किम जोंग राजधानी प्योंगयांग के बाहर हाल ही में एक खाद फैक्टरी का उद्घाटन करते नजर आए थे। ये भी कहा जा रहा है कि ये फैक्ट्री नाम की है इसका इस्तेमाल परमाणु हथियारों को बनाने के लिए भी किया जाएगा।

Related News