देश में कोरोना वायरस के केस 74281 हो गए है, 3-4 दिन में भारत कोरोना केसों की संख्या में चीन को भी पीछे छोड़ सकता है। ऐसे में देश के बीच एक चिंता की विषय है ,लेकिन फिर भी बहुत सी चीजें ऐसी हैं जो बताती हैं कि भारत में हालात अमेरिका, इटली, रूस जैसे बुरे नहीं हैं। ऐसी ही पांच बातें हम आपको बता रहे हैं।

एक्सपर्ट का दावा, कोरोना वायरस से ठीक हुए मरीजों को ताउम्र करना पड़ सकता है दिक्कतों का सामना

भारत में फिलहाल हालात बाकी देशों जैसे नहीं बिगड़े हैं। भारत में फिलहाल 25 टेस्ट होने पर एक शख्स पॉजिटिव मिल रहा है। वहीं अमेरिका में 6.8 टेस्ट पर एक मरीज, ब्रिटेन में छह टेस्ट पर एक, जापान में 13.6 टेस्ट पर एक, जर्मनी में 17 टेस्ट पर एक और इटली में 11.6 टेस्ट पर एक मरीज मिल रहा है।

कोरोना वायरस की रोकथाम में लॉकडाउन का अहम रोल रहा है। केसों के डबल होने की वक्त यह बताया है। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि केस 12.2 दिन में डबल हो रहे हैं। पिछले 14 दिनों में केस 10.9 दिनों में डबल होने लगे थे। लेकिन पिछले तीन दिनों में इसमें सुधार आया है।

अगर इस महामारी के दौरान प्रेग्नेंट हैं तो आपके लिए ये 5 सलाह हैं !

प्रति 10 लाख की आबादी पर भारत में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं अमेरिका में 248, स्पेन में 576, ब्रिटेन में 482, इटली में 508 और फ्रांस में यह संख्या 408 है।

भारत का रिकवरी रेट भी बाकी देशों के मुकाबले अच्छा है। अबतक कुल 24386 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। मंगलवार को भी हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए। सिर्फ दिल्ली में 383 लोग ठीक होकर मंगलवार को घर गए हैं।

कोरोना से प्रभावित देशों की लिस्ट में भारक 12वें नंबर पर है। कुल मामले हों या मृत्यु दर, दोनों में भारत की स्थिति अमेरिका, स्पेन, रूस, ब्राजील, ईरान और चीन से अबतक बेहतर है।

Related News