पाक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गधों की संख्या के मामले में चीन और इथोपिया पाकिस्‍तान से आगे हैं। बावजूद इसके गधों की संख्‍या के मामले में पाक विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है।

दुश्मनों के लिए यमराज से कम नहीं हैं इंडियन एयरफोर्स के ये लड़ाकू विमान

आप सोच रहे होंगे कि आखिर पाकिस्तान गधों की संख्या में इजाफा क्यों कर रहा है? जी हां, दरअसल पाकिस्तान अपने मित्र देश चीन को खुश करने के लिए हर तरीके अपनाता रहता है। इसी क्रम में पिछले कई वर्षों से पाकिस्तान केवल चीन के लिए गधों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है।

करोड़ों के घर में रहते हैं ये 4 भारतीय खिलाड़ी, कीमत जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

पाकिस्तान के आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, पाक में गधों की संख्या में इजाफा जारी है। अप्रैल 2017 में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में साल 2017 से 2018 के बीच गधों की संख्या में एक लाख की बढ़ोतरी हुई है। इसी रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में गधों की संख्या 53 लाख हो चुकी है। साल 2015-16 में गधों की संख्या 51 लाख से ज्यादा थी, जो साल 2016-17 में बढ़कर 52 लाख हो गई।

दरअसल पाकिस्तान के गधों की खरीददारी चीन करता है। चीन में गधों की बहुत ज्यादा डिमांड है। चीन में गधों की खाल से जिलेटिन बनता है। पुराने समय से इसका इस्तेमाल ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने वाली चीनी दवाई के तौर पर किया जाता है।

इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों ने क्यों गोली मार कर की उनकी हत्या, जानिए कारण

इतना ही नहीं चीन में गधों के मांस की भी बहुत ज्यादा मांग है। ज्यादा मात्रा में डिमांड होने तथा उत्पादन कम होने की वजह से चीन को गधे खरीदने के लिए पाक जैसे देशों की ओर रख करना पड़ रहा है।

Related News