भारत में कई ऐसे शानदार क्रिकेट प्लेयर्स हैं जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया में काफी नाम और पैसा कमाया है। ये क्रिकेटर्स काफी अधिक पैसा कमाने के साथ साथ काफी लग्जरी शौक भी रखते हैं। आज हम आपको उन प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो करोड़ों के घरों में रहते हैं।

1.युवराज सिंह-


युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर बल्लेबाज है। उनका घर मुंबई के वर्ली में स्थित है। आपको सुनकर हैरानी होगी कि इस घर की कीमत 60 करोड़ रुपए है। युवराज सिंह का यह घर 16 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। उनका घर दिखने में बेहद ही आकर्षक और आलिशान है।

2.सचिन तेंदुलकर-


सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। सचिन का घर भी बेहद आलीशन और आकर्षक है। जिस घर में सचिन रहते हैं उसकी कीमत 25 करोड़ रुपए है जो मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित है। उनका यह आलिशान बंगला 10 हजार स्क्वायर फीट में फैला है।

3.विराट कोहली-


इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों ने क्यों गोली मार कर की उनकी हत्या, जानिए कारण

विराट कोहली जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत 34 करोड़ है। इनका घर भी मुंबई के वर्ली में स्थित है। ये घर 10 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इनका घर भी दिखने में बेहद आलिशान है।

4.महेंद्र सिंह धोनी-


कैसा था इंदिरा गांधी का चरित्र, जानकर रह जाएंगे हैरान

महेंद्र सिंह धोनी 15 करोड़ के घर में रहते है जो कि झारखंड के रांची में स्थित है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह घर लगभग 7 एकड़ में फैला हुआ है, जिसका नाम कैलाशपति है।

Related News