नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 19 मई को समाप्त हो गए है। मतदान के बाद एग्जिट पोल में भाजपा और एनडीए का बहुमत दिखाया​ दिखाया जा रहा है। तो वहीं इस एग्जिट पोल से विपक्ष खासा निराश होगा। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एग्जिट पोल को​ खारिज करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से हौसला रखने की अपील की है।


कांग्रेस महासचिव ने एक आडियो संदेश जारी किया है। इसमें कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे समाचार चैनलों पर आए एग्जिट पोल पर भरोसा ना करें और स्ट्रॉंग रूम तथा मतगणना केंद्रों की निगरानी करें।

संदेश जारी करते हुए प्रियंका ने कहा कि प्यारे कार्यकर्ता भाईयो और बहनों, अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिए। ये आपका हौंसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही है। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बनती है। स्ट्रॉग रूम और काउंटिग सेंटर में डटे रहिए और चौकन्ने रहिए। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी मेहनत और आपकी मेहनत रंग लाएगी।

दिल्ली के चुनाव परिणामों में हो सकती है देरी, चुनाव आयोग ने बताई यह बड़ी वजह

पीएम मोदी ने ट्वीट कर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजली, गांधी परिवार ने किया याद

Related News