टेक्नोलॉजी डेस्क। दोस्तों वर्तमान में लगभग सभी लोग कंप्यूटर का उपयोग करने लगे हैं। दोस्तों आज आपको दुनिया के लगभग हर व्यवसाय, कार्यालय, विद्यालय और शॉपिंग मॉल में कंप्यूटर लगा हुआ दिख जाएगा, जो आसानी से कई लोगों का कार्य कर देता है। दोस्तों आज दुनिया में अलग-अलग कंपनियों के कंप्यूटर बनाए और बेचे जाते हैं। आज हम आपको भारत में बनाए गए सबसे पहले कंप्यूटर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में अधिकतर भारतीय लोगों को शायद ही पता है। दोस्तो जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत में बना सबसे पहला कंप्यूटर TIFRAC है,जिस की फुल फॉर्म टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च ऑटोमेटिक केलकुलेटर था। बता दे कि भारत में बने इस पहले कंप्यूटर को टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च लैब मुंबई ने बनाया था, जिसे साल 1956 में उपयोग में लाया गया था।

Related News