स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए ये जानकारी बेहद ख़ास होगी। अधिकतर स्मार्टफोन यूज़र्स जो एंड्राइड डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, उनमें से कई मोबाइल गेम्स भी खेलना पसंद करते हैं। आज हम आपको कुछ बेस्ट एंड्राइड गेम्स के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं ...

पोकेमॉन गो

यह बेहद पॉपुलर एंड्राइड गेम हैं। इस गेम को रियलिटी बेस्ड बनाया गया हैं। गेम पर काफी विवाद भी हो चुका हैं। यह एक फ्री-टू-प्ले लोकेशन गेम हैं। गेम को एंड्राइड और आईओएस पर उपलब्ध कराया गया हैं। नैन्टिक द्वारा बनाया गए इस गेम को पोकेमॉन कंपनी ने पब्लिश किया हैं। इस साल सोशल मीडिया पर सबसे ट्रेंडिंग गेम में यह पहले नंबर पर हैं।

सबवे सर्फर

इस नाम से तो आप सभी परिचित होंगे। सका फेवरेट बनता जा रहा सबवे सर्फर गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया गेम हैं। गेम में प्लयेर रेल की पटरियों पर दौड़ता हैं और कॉइन कलेक्ट करता हैं। इसके साथ ही प्लेयर को पुलिस से बचना होता हैं। गेम में जैसे ही प्लेयर आगे बढ़ता हैं उसकी स्पीड तेज होती जाती हैं, जिसकी वजह से यह गेम खेलने में और भी ज्यादा आनंद आता हैं।

एंग्री बर्ड्स 2

इस गेम का पहला वर्जन सुपरहिट रहा था। अब इसका सीक्वल यानी की दूसरा पार्ट भी काफी पसंद किया जा रहा हैं। सुपर क्लास ग्राफ़िक्स के साथ इस गेम में मल्टी-स्टेज लेवल दिए गए हैं। एंग्री बर्ड्स 2 शानदार ग्राफिक्स के साथ स्लिंगशॉट गेमप्ले का एक नया एरा स्टार्ट करता है। गेम में बॉस पिग्स को मारना और फुल ऑन डेस्ट्रक्शन इसका आनंद दोगुना कर देते हैं। यह गेम काफी लोकप्रिय हैं। अगर आपने नहीं खेला तो एक बार जरूर खेलें।

Related News