ऑनलाइन गेमिंग का नशा आज कई युवाओं के सिर चढ़ कर बोलता है। लोग ऑनलाइन गेमिंग में काफी समय बिता रहे हैं। ऑनलाइन गेमिंग का अपना अलग ही मजा है। इसमें आप दुनिया भर में रहने वाले किन्ही भी दोस्तों के साथ मिल कर गेम खेल सकते हैं।

लेकिन अब ऑनलाइन गेमिंग कमाई का जरिया भी बन गया है। कई लोग ऑनलाइन गेमिंग के जरिए कुछ घंटे में ही लाखों में कमाई कर लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि 1 घंटे गेम खेल के लगभग 9 लाख रुपए कमा लेती है।

हम बात कर रहे हैं चेल्सिया की, जो कि ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है। चेल्सिया सिर्फ बैठकर वीडियो गेम ही खेलती है जिसके लिए उसे बहुत सारे पैसे मिलते हैं। खबरों के मुताबिक वे महीने भर में करोड़ों रुपए कमा लेती है।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की चेल्सिया गेमिंग वर्ल्ड में एक्समिंक्स के नाम से जानी जाती है। वह वीडियो गेम खेलते हुए अपने लाइव वीडियो के जरिए 1 लाख से 9.99 लाख डॉलर कमा लेती है।

दरअसल जब वे गेमिंग करती है तो लाइव स्ट्रमिंग के जरिए उन्हें करोड़ों लोग देखते हैं। जिस से लोगों को इस बात का अनुमान मिलता है कि गेम कैसे खेलना है। हाल ही में चेल्सिया ने बताया है कि पहले कमाई कम होती है किन्तु अब मैं एक घंटे के ९ लाख रुपये तक कमा लेती हूँ।

एक अंग्रेजी अखबार की मानें तो वो अकेली ऐसी लड़की है जो इतनी कमाई करती है। चेल्सिया को कई गेम्स में महारत प्राप्त है और गेमिंग जैसे फन के साथ वे इतना पैसा कमा लेती है।

दोस्तों चेल्सिया के बारे में जानकर आपको कैसा लगा हमें कमेन्ट द्वारा जरूर बताएं और इसी तरह की और भी रोचक जानकारियों के लिए जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर ,लाइक और हमें फालो करें।

Related News