इंटरनेट डेस्क। दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा व्हाट्सएप का उपयोग किया जाता है। ये सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। सुरक्षा के हिसाब से इसमें कई प्रकार के फीचर दिए गए हैं। जानकारी के अभाव में बहुत से लोग इनका उपयोग नहीं कर पाते हैं। इस इंस्टेंट मैसेजिंग एप पर कई अननोन कॉल्स आती हैं, जिसके कारण लोग परेशान हो जाते हैं। आज हम आपको व्हाट्सएप के अनचाही कॉल्स से छुटकारा पाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। एक प्रोसेस के माध्यम से आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।

ये है प्रोसेस:
- सबसे पहले व्हाट्सएप सेटिंग में जाना होगा।
-अब यहां पर प्राइवेसी के ऑप्शन पर क्लिक कर कॉल्स के ऑप्शन पर जाएं।

-यहां पर आपको साइलेंस अननोन कॉल्स को ऑफ कर देना होगा।
-इसके बाद यूजर्स को बार-बार किसी को ब्लॉक करने की आवश्यकता नहीं होगी। -इस प्रकार से यूजर्स को बिना ब्लॉक किए अनचाहे नंबर से छुटकारा मिल जाएगा।

PC: digitaltrends

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News