pc: amarujala

Google ने लंबे समय से चली आ रही असुविधा को दूर करते हुए Android यूजर्स को एक महत्वपूर्ण तोहफा दिया है। अब तक, एंड्रॉइड उपयोगकर्ता Google Play Store पर एक समय में केवल एक ही ऐप डाउनलोड कर सकते थे।

हालाँकि, अब यह सीमा समाप्त कर दी गई है। यूजर्स अब सभी चयनित ऐप्स को एक साथ डाउनलोड या अपडेट कर सकते हैं। यूजर्स अब एक साथ दो-दो एप्स को भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एक ही साथ कई सारे एप्स को अपडेट भी कर सकते हैं।

Google फिलहाल इस फीचर का परीक्षण कर रहा है और जल्द ही अपडेट जारी किया जा सकता है। नया फीचर Google Play Store वर्जन 40.0.13 में देखा जा सकता है। अपडेट के बाद, यूजर्स के पास "अपडेट ऑल" विकल्प होगा, जो "मैनेज एप्स" और "डिवाइस" सेक्शन में उपलब्ध होगा।

Related News