खेल डेस्क। भारतीय टीम इस साल का अन्तिम टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। ये मैच कल से शुरू होगा। इस मैच के शुरू होने से पहले आज हम आपको इस साल टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

साल 2023 में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बनाए हैं। इस साल उन्होंने 7 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में 55.70 की औसत से 557 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उनका बेस्ट स्कोर 186 रनों का रहा है।

इस मामले में दूसरे स्थान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रहे हैं। उन्होंने इस साल 7 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 49.09 की औसत से कुल 540 रन बनाए हैं। वह इस साल 2 शतक, और 2 अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 120 रन का रहा है।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News