विराट कोहली वह नाम है जिसने सालों तक क्रिकेट जगत में राज किया है। चाहे वह टेस्ट या वनडे या फिर T20 हो, विराट ने हर जगह अपनी कामयाबी का झंडा गाड़ा है। टेस्ट में एक ही सीजन में चार दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड हो या फिर लगातार दो बार T20 विश्व कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट जीतने का खिताब, विराट के पास सब मौजूद है। मगर एक चीज जो विराट के पास मौजूद नहीं है वह है एक ट्रॉफी।

भारत विराट की कप्तानी में साल 2017 का चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, 2019 का वर्ल्ड कप और 2021 का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल गवां चुका है। वहीं आईपीएल में साल 2011 से कप्तानी कर रहे विराट ने 9 वर्षों में एक भी बार आरसीबी को ट्रॉफी नहीं जिताया। विराट के नाम एक भी प्रमुख ट्रॉफी ना होने की वजह से अक्सर उनकी कप्तानी की आलोचनाएं होते रहती हैं।

वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा की तरफ अगर देखें जो उन्होंने 2013 में मुंबई इंडियंस की कमान अपने हाथ में ली थी और तब से लेकर अब तक उन्होंने पांच दफा मुंबई को आईपीएल जिताया है। 2018 का एशिया कप भी भारत ने रोहित की कप्तानी में ही जीता था। ऐसे में रोहित विराट को कप्तानी में पछाड़ते नजर आ रहे हैं और यही वजह है की टी-20 में विराट की कप्तानी छोड़ने के बाद से रोहित को कप्तान बनाने की मांग उठ रही है।

अगर आईपीएल में विराट के प्रदर्शन की बात करें तो उसमे किसी को संदेह नहीं है मगर जब कप्तानी की बात आती है तो विराट औरों से मात खा जाते है। जहां महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 3 बार आईपीएल खिताब जीताया है तो वहीं रोहित ने 5 बार मुंबई के नाम आईपीएल की ट्रॉफी की है। विराट ने 9 सालों में कई बार प्लेऑफ तक का सफर भी तय नहीं किया। ऐसे में हम शायद इस साल विराट को आईपीएल में भी आखिरी बार आरसीबी की कप्तानी करते देख सकते हैं।

पिछले साल भी एक खबर आई थी जिसने कहा था की आरसीबी विराट के जगह किसी और को कप्तानी का जिम्मा सौंपने पर विचार कर रही है। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा की अगर विराट इस वर्ष आरसीबी को आईपीएल नही जीता पाए तो क्या वह अगले साल ऐसा करती है या नहीं।

Related News