खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला इस दिन पांच बार की चैम्पियन सीएसके और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। महेन्द्र सिंह धोनी एक बार फिर से सीएसके की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। ये उनका अन्तिम आईपीएल संस्करण साबित हो सकता है।

इसके बाद वह आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद सीएसके का कप्तान कौन होगा, इस संबंध में कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। यहां तक बोला जा रहा है कि धोनी के संन्यास के बाद रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन सकते हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबति रायडू ने भी इस संबंध में बड़ा बयान दिया है।

खबरों के अनुसार, सीएसके की ओर से खेल चुके रायडू भारतीय कप्तान रोहित को निकट भविष्य में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते देखना चाहते हैं। उनका माना है कि एमएस धोनी के रिटायरमेंट लेने पर रोहित शर्मा सीएसके की कप्तानी भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इसमें सीएसके रोहित को टीम में शामिल कर सकती है।

PC: espncricinfo

Related News