खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष है। आज ही के दिन यानी 12 मार्च, 2006 को वनडे क्रिकेट में एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बना था। 18 साल पहले यानी साल 2006 में इसी दिन वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज हुआ था। वनडे क्रिकेट में ये बड़ी उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका ने हासिल की थी।

इस दिन दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों का लक्ष्य चेज कर लिया था। जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4 विकेट पर 434 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के एक क्रिकेटर ने शराब के नशे में तूफानी शतकीय पारी खेली थी। हर्शल गिब्स 111 गेंदों पर 175 रनों की आतिशी पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 21 चौके लगाए थे। इस मैच में ग्रीम स्मिथ ने 90 और विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर ने नाबाद 50 रन का योगदान दिया था। बाद में हर्शल गिब्स ने जानकारी दी थी कि उन्होंने ये पारी शराब के नशे में खेली थी।

PC: aajtak

Related News