हाल ही में जापान की राजधानी टोक्यो में ओलंपिक खत्म हुए और इन ओलंपिक्स में भारत की पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीता था जिसके बाद अब इस जीत को लेकर भारत में अभिनेता चिरंजीवी रामचरण ने पीवी सिंधु के लिए एक पार्टी का आयोजन किया है।

अभिनेता चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण ने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली शटलर पी.वी. सिंधु को सम्मानित करने के लिए हैदराबाद स्थित अपने आवास पर पार्टी रखी। दोनों अभिनेताओं व शटलर ने 20 अगस्त को आयोजित पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुहासिनी, नागार्जुन और राणा दग्गुबती जैसे ऐक्टर्स पार्टी में शामिल हुए।

आपको बता की पीवी सिंधु का यह ओलंपिक में दूसरा मेडल था इससे पहले भी उन्होंने रियो ओलंपिक में मेडल हासिल किया था। पर उनके इस मेडल हसरत करने के साथ ही उन्होंने एक इतिहास भी बना दिया वह पहली महिला शटलर बनी है जो लगातार दो ओलंपिक में मेडल लेकर आई है।

उनके मेडल जीतने के बाद से ही पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा था और इसी जश्न को जारी रखते हुए चिरंजीवी एवं उनके बेटे राम चरण ने अपने आवास स्थान पर उनके लिए एक बेहद ही खास पार्टी का आयोजन किया।

Related News