खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने लगातार दो मैचों में अर्धशतक लगाया है। आज हम आपको पाकिस्तान के इस स्टार क्रिकेटर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

खबरों के अनुसार, बाबर आजम की कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपए में कुल संपत्ति 41 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वह पाकिस्तान क्रिकेट में सबसे ज्यादा सैलरी पाने के वाले क्रिकेटर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की तुलता में बाबर आजम की संपत्ति बहुत ही कम है। खबरों के अनुसार, विराट कोहली की कुल संपत्ति करीब 1,050 करोड़ रुपए है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से बाबर आजम को प्रति वर्ष 1.5 करोड़ रुपए का वेतन दिया जाता है। बाबर आजम ने शानदार खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

PC: rajasthan.ndtv

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News