स्पोर्ट्स डेस्क। शनिवार को आई पी एल 2022 का 69 वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत लिया और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आइए एक नजर डालते हैं इन दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन पर।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, सरफराज खान,पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्ट्जे, खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, डेनियल सैम्स, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे, देवाल्ड ब्रेविस, रितिक शौकीन।

Related News