खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी एक फिर से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वह आखिरी बार इस टूर्नामेंट में खेले हुए नजर आ सकते हैं। धोनी के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड दर्ज है। चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल खिताब जीता चुके धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान 60.38 प्रतिशत मैचों में जीत हासिल की है। उन्होंने आईपीएल के 212 मैचों में कप्तानी करते हुए 128 मैचों में जीत दिलाई है। वहीं 82 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहत शर्मा हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 158 मुकाबलों में से 87 मेें जीत दिलाई है।

उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 55.06 फीसदी मैच जीते हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज है, उनकी कप्तानी में आरसीबी ने 46.15 फीसदी मुकाबले जीते हैं। उन्होंने 143 मुकाबलों में से आरसीबी को 66 मेंं जीत दिलाई है। वहीं 70 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

PC: espncricinfo

Related News