खेल डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पूर्व दिग्गज महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने इस पारी में 196 गेंदों पर 131 रन बनाए हैं। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के लगाए हैं।

मैच में पहला छक्का लगाते हुए ही रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में धोनी को पीछे छोड़ दिया है। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने टेस्ट कॅरियर में 78 छक्के लगाए हैं। वहीं रोहित शर्मा के अब टेस्ट क्रिकेट में 81 छक्के हो गए हैं।

भारतीय रिकॉर्ड पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है, जिन्होंने 104 टेस्ट पारियों में कुल 91 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 69 छक्क लगाए हैं। रवीन्द्र जडेजा 62 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News