आईपीएल टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल चुके श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला किया है। जनवरी 2021 की शुरुआत में इस क्रिकेटर ने अपने फैसले को लेकर मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट को जानकारी दी थी।

लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने कहा, 'मैंने अपने परिवार से चर्चा के बाद सोचा कि ये हर फ्रेंचाइजी क्रिकेट से रिटायर होने का सही वक्त है। महामारी के हालात और यात्रा के कड़े नियम की वजह मेरे लिए निजी हालात मुझे फ्रेंचाइजी क्रिकेट से रोक रहे हैं, इसलिए ये इस वक्त का सही फैसला है।'

आज हम आपको लसिथ मलंगा की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आपको शायद जानकारी नहीं होगी।

स्पोर्ट्स न्यूज 360 के अनुसार, श्रीलंका के प्लेयर लसिथ मलिंगा की कुल संपत्ति लगभग $ 8.5 मिलियन (65.13 करोड़) है। लसिथ मलिंगा की कुछ नेटवर्थ जानकारी में श्रीलंका क्रिकेट से उनकी कुल कमाई एक सक्रिय क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में है।

आईपीएल 2020 ट्रेडिंग विंडो के दौरान, मुंबई इंडियंस ने क्रिकेटर को 2 करोड़ में खरीदा था।

Related News