खेल डेस्क। जापान की राजधानी टोक्यो में हो रहे पैरालिंपिक खेलों में भारत के खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने देश का गौरव बढ़ा रहे हैं तो वहीं आज टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत की शुरूआत काफी अच्छी रही है।

आपको बता दें की आज भारत की तरफ से शूटर अवनि लखेड़ा ने स्वर्ण और योगेश कठुनिया ने रजत पदक जीत इतिहास रच दिय है। बताते चलें शूटर अवनि लखेड़ा ने 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता।

तो वहीं जबकि योगेश कठुनिया ने डिस्कस थ्रो एफ56 में सिल्वर मेडल आने नाम कर लिया है। गौरतलब है की इससे पहले रविवार को भी भारत ने दो रजत पदक हासिल कर लिए थे। जिनमें भाविना पटेल और निषाद कुमार का नाम शामिल है।

Related News