पुर्तगाल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर तीन सौ मिलियन यानी 30 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे दुनिया भर में बेहद ही प्रसिद्ध है और उनका हर एक एक्शन किस तरह से किसी कंपनी को बर्बाद कर सकता है ये आप कोकाकोला इंसिडेंट में देख चुके होंगे। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

एक वेबसाइट के अनुसार, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कुल संपत्ति 490 मिलियन अमरिकी डॉलर यानी लगभग 3614 करोड़ रुपए है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में सम्मानित रोनाल्डो ने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय क्लबों के लिए खेलकर की थी।

उनकी मासिक आय और वेतन चार मिलियन डॉलर से अधिक है। यानी वह साल के 48 मिलियन डॉलर से अधिक कमाते हैं। वह कई कंपनियों का विज्ञापन भी करते हैं।

इसके अलावा जानकारी के लिए आपको बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास मैड्रिड, स्पेन में एक लग्जरी हवेली है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अपना द्वीप और दुनिया भर में कई रियल-एस्टेट संपत्तियां भी हैं। उनके पास कई महंगी कारें भी हैं।

Related News