PC: ABP News

लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हरा दिया। इस जीत में क्रुणाल पंड्या ने अहम योगदान दिया। क्रुणाल पंड्या ने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए। साई सुदर्शन को आउट करने के अलावा उन्होंने शरथ बीआर और दर्शन नालकांडे के विकेट भी लिए। इसके अलावा, इस गेंदबाज के बारे में सबसे खास बात यह थी कि उसने सिर्फ 2.8 की प्रभावशाली इकॉनमी रेट से रन दिए। गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को क्रुणाल पंड्या के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। नतीजतन, शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को 33 रन से हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल के सबसे कंजूस गेंदबाजों में एक हैं क्रुणाल पांड्या!

क्रुणाल पंड्या आईपीएल में हमेशा से ही कंजूस गेंदबाज रहे हैं। क्रुणाल पंड्या ने आईपीएल डेब्यू 2016 में किया था। इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए क्रुणाल पंड्या का इकॉनमी रेट 7.57 रहा था। IPL 2017 में क्रुणाल पंड्या की गेंदों पर विपक्षी बल्लेबाजों ने 6.83 की इकॉनमी रेट से रन बनाए थे। इसी तरह IPL 2018 में क्रुणाल पंड्या के खिलाफ बल्लेबाज महज 7.07 की इकॉनमी रेट से ही रन बना सके।

काबिले तारीफ हैं इस गेंदबाज के आंकड़े...

आईपीएल 2019 और 2020 में क्रुणाल पंड्या के खिलाफ बल्लेबाजों ने क्रमश: 7.20 और 7.57 की इकॉनमी रेट से रन बनाए। इसके बाद क्रुणाल पंड्या आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले। तब उनका इकॉनमी रेट 7.99 का रहा। आईपीएल 2022 में क्रुणाल पंड्या लखनऊ सुपर जाइंट्स का हिस्सा बने। इस सीजन में विपक्षी बल्लेबाजों ने क्रुणाल पंड्या के खिलाफ 6.97 की इकॉनमी रेट से रन बनाए। आईपीएल 2023 में बल्लेबाजों ने इस गेंदबाज के खिलाफ 7.45 की इकॉनमी रेट से रन बनाए। इस सीजन में अब तक क्रुणाल पंड्या का इकॉनमी रेट 5.50 का शानदार रहा है।

Related News