खेल डेस्क।
इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस को अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी मिलने के साथ ही पैट कमिंस के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अब वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे कप्तान बन गए हैं।

आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए हुए ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने कमिंस को 20.5 करोड़ रुपए की राशि देकर खरीदा था। कप्तानी मिलने के साथ ही वह केएल राहुल को पछाडक़र आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे कप्तान बन गए हैं।

साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स केएल राहुल को 17 करोड़ रुपए में खरीदकर उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाया था। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ टीम साल 2022 और 2023 में प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही थी। अब कुछ महीनों पहले ऑस्ट्रेलिया को वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप बनाने वाले पैट कमिंस के नाम सबसे महंगे कप्तान का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News