खेल डेस्क।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम इंडियन प्रीमियर लीग में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस मामले में तो एमएस धोनी और विराट कोहली भी उनसे पीछे हैं। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के नाम आईपीएल के 243 मैचों की 238 पारियों में 6211 रन दर्ज हैं।

उन्होंने अपने आईपीएल कॅरियर में 257 छक्के लगाए हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के 250 मैचों की 218 पारियों में 239 लगा चुके हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली अभी तक 237 मैचों की 229 पारियों में 234 छक्के लगा चुके हैं। टूर्नामेंट में ऑवर ऑल सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है, जिन्होंने केवल 142 मैचों में ही 357 छक्के लगाए हैं।

PC: espncricinfo

Related News