खेल डेस्क। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस आज इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में अन्तिम मैच खेलेगी। प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस आईपीएल के इस संस्करण के 67वें मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स से भिड़ेगी। मुंबई इंडियंस का हार्दिक पांड्या की कप्तानी में प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। वह अभी अंक तालिका में दसवें स्थान पर है।

टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया गया था। इसके बाद से लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे थे कि अब रोहित शर्मा अन्तिम बाद मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आ सकते हैं। कयास लग रहे हैं कि रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। इसी कारण ये रोहित शर्मा आज अन्तिम बाद मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आ सकते हैं। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में नमन धीर के स्थान पर तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को खेलने का मौाक मिल सकता है। वहीं रोहित शर्मा और नुवान तुषारा को इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन के रूप में अंदर और बाहर किया जा सकता है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, इशान किशन (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, 8 पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह बुमराह और नुवान तुषारा।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, 5 निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी, अरशद खान, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, नवीन -उल-हक और मोहसिन खान।

PC: espncricinfo

Related News