आइपीएल में शार्दूल ठाकुर का नया ठिकाना कोलकाता नाईट राइडर्स होने जा रहा है। अभी ठाकुर टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। दरअसल ट्रेड के दौरान उन्हें कोलकाता की टीम ने खरीद लिया है। दिल्ली की टीम ने 2022 में उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

आइपीएल 2022 में शार्दूल का प्रदर्शन
आइपीएल 2022 के प्रदर्शन की बात करें तो शार्दूल ने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए 14 मैच में 9.79 की इकोनॉमी से 15 विकेट हासिल किए थे। 2017 से यह उनका सबसे औसत प्रदर्शन रहा था। बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 138 की स्ट्राइक रेट से कुल 120 रन बनाए थे। 15 नवंबर, ट्रेडिंग विंडो बंद होने की आखिरी तारीख है और इससे पहले सबसे सक्रिय कोलकाता की टीम रही है। फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने का आखिरी समय 15 नवंबर शाम 5 बजे तक का है।

इस ट्रेड के जरिए शार्दूल ठाकुर को कोलकाता की टीम ने खरीदा है। इससे पहले कोलकाता ने न्यूजीलैंड के तेंज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को गुजरात टाइटंस की टीम से खरीदा था।

यह शार्दूल ठाकुर की आइपीएल मे छठी टीम होगी। इससे पहले शार्दूल ठाकुर चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किग्स, मुंबई इंडियंस और पुणे सुपर जाएंट्स जैसी टीम के लिए खेल चुके हैं। उनका सबसे बेस्ट प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह धौनी के लीडरशिप में रहा था। आपको बता दें कि आइपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में प्रस्तावित है।

Related News