टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज कप्तानों में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ को भी शुमार किया जाता है। 1 फरवरी 1981 को क्रिकेट जगत के इस महान कप्तान का जन्म हुआ था। आज की तारीख में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ 38 साल के हो चुके हैं। जोहान्सबर्ग के पास ट्रांसवाला शहर में जन्मे ग्रीम स्मिथ ने साल 002 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। बता दें कि महज 8 टेस्ट मैचों के बाद ही उन्हें दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।

इसके बाद दक्षिणी अफ्रीकी टीम के कप्तान बने रहे। बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले (53) जीतने का रिकॉर्ड भी स्मिथ के ही नाम है। ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में ही दक्षिण अफ्रीकी टीम टेस्ट क्रिकेट में पहले पायदान पर पहुंचने में कामयाब हुई थी। ग्रीम स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में कुल 27 शतक और 38 अर्द्धशतक निकले। उन्होंने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध केपटाउन में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला।

वनडे क्रिकेट में भी ग्रीम स्मिथ के नाम 10 शतक और 47 अर्द्धशतक दर्ज हैं। आईपीएल में भी ग्रीम स्मिथ राजस्थान रॉयल्स और पुणे वारियर्स की तरफ से खेल चुके हैं। यह सलामी बल्लेबाज की कप्तानी का तोड़ बड़ी बड़ी से बड़ी टीमों के पास नहीं होता था। लेकिन आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत के दिग्गज गेंदबाज जहीर खान के आगे उनकी कभी नही चली।

ग्रीम स्मिथ जहीन खान के सबसे पसंदीदा शिकार रहे हैं। गौरतलब है कि स्मिथ और जहीर के बीच कुल 25 बार सामना हुआ है। जिसमें वह करीब 13 बार जहीर के हाथों शिकार बने। मौजूदा समय में भी ग्रीम स्मिथ अपने अनुभव को दक्षिण अफ्रीका के युवा क्रिकेटर्स के बीच साझा कर रहे हैं।

Related News