इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दो वर्ल्ड कप के विजेता महेंद्र सिंह धोनी हर किसी के दिल पर राज करते है। उनके खेल के हर कोई दीवाने है। आने वाले आईपीएल में टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े रहेंगे लेकिन आगे वो संन्यास ले सकते है। ऐसे में अब उनकी जगह कौन ले सकता है। इस पर चर्चा चल पड़ी है।


जानकारी के अनुसार धोनी आईपीएल 2023 में भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे लेकिन इसके बाद वो आईपीएल से संन्यास ले सकते है। ऐसे में यह खबर सामने आ रही है की धोनी की जगह अब चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान किसे बनाया जा सकता है। इससे पहले धोनी ने जडेजा को कप्तान बनाया था। लेकिन सफल नहीं होने के बाद धोनी ने वापस टीम की कमान अपने हाथों में ले ली थी। इन सबके बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और किंग्स इलेवन पंजाब के नए कोच वसीम जाफर ने सुझाया है की चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान कौन हो सकता है।


उन्होंने बताया की अगर एमएस धोनी किसी और खिलाड़ी पर विश्वास कर सकते है या अपनी जिम्मेदारी किसी और को दे सकते है तो वो ऋतुराज गायकवाड़ हो सकते हैं। गायकवाड़ धोनी के बाद टीम का नेतृत्व कर सकते हैं।

Related News