दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को 26 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए अपनी नई आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया।

फ्रैंचाइज़ी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पहले कुछ जर्सी चुनिंदा डीसी प्रशंसकों को टीम के घरेलू मैदान-अरुण जेटली स्टेडियम में दी गई थी।

दिल्ली कैपिटल्स के अंतरिम सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा, "यह आईपीएल का एक नया चक्र है, और हम अपने खिलाड़ियों को इस नई जर्सी में देखने का इंतजार नहीं कर सकते।"

दिल्ली कैपिटल्स अपने सीजन की शुरुआत 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में करेगी।

आईपीएल 15 का आयोजन चार स्थानों- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और ब्रेबोर्न स्टेडियम, नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 26 मार्च से 29 मई तक किया जाएगा।

Related News