विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का बल्ला टी20 विश्व कप 2022 में रन उगल रहा है। सबसे ज्यादा रन के मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर है तो वहीं SKY तीसरे स्थान पर हैं। सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। सूर्या के दमदार प्रदर्शन से आज दुनिया भर में उनकी चर्चा हो रही है।

मुंबई इंडियंस में आने के बाद बदली किस्मत
आइपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए सूर्यकुमार के करियर ने उड़ान भरी। एक बाद एक दमदार प्रदर्शन के बल पर टीम इंडिया में जगह बनाई। धीरे-धीरे इनकी कमाई भी बढ़ती गई। अगर मौजूदा समय में सूर्यकुमार की कमाई का लेखा-जोखा निकाला जाए तो सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति करीब 32 करोड़ रुपये के आसपास की है। सूर्यकुमार यादव ने 2013 में आइपीएल से अपने करियर की शुरुआत की थी। शुरुआत में इन्हें केवल 10 लाख रुपये मिलता था, लेकिन मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने के बाद इनके करियर में बदलाव आया।


सालाना कमाते हैं लगभग 8 करोड़ रुपये
सूर्या की मंथली इनकम 70-80 लाख रुपये के लगभग है। वहीं सालाना आय करीब 8 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। सूर्या टी20 विश्व कप में जिस हिसाब से बल्लेबाजी कर रहे हैं। संभावना है कि इन पर आने वाले समय में पैसों की बारिश होने वाली है।

Related News