टोक्यो पैरालंपिक समाप्त हो चुके हैं और पैरालंपिक में भारत ने अपना जबरदस्त और ऐतिहासिक प्रदर्शन देते हुए कुल 19 पदक हासिल कर लिए हैं। आपको बता दें कि आजाद भारत में पैरालंपिक में भारत का अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है इस बार रहा है।

आपको बता दें कि भारत इस बार पैरालंपिक में अपने सबसे बड़े कंटिजेंट के साथ पहुंचा था और 15 से भी ज्यादा पदक की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन सबसे ज्यादा पदक इस बार भारत को मिले हैं और उम्मीद से ज्यादा पदक लेकर भारतीय खिलाड़ियों ने अब हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

चलिए अब हम आपको बताते हैं कि पैरालंपिक में 19 पदक मिले हैं तो किस कदर को किसने हासिल किया है और किस खेल में हमें कितने पदक हासिल हुए हैं।

हालांकि आपको बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक में भारत का स्थान 24 वा रहा है जो एक बहुत ही सम्माननीय जनक और ऐतिहासिक स्थान हैं।

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के पदक विजेताओं की पूरी सूची

अवनि लेखरा - गोल्ड - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1

प्रमोद भगत - गोल्ड - पुरुष एकल SL3 बैडमिंटन

कृष्णा नगर - गोल्ड - पुरुष एकल SH6 बैडमिंटन

सुमित अंतिल - गोल्ड - पुरुषों की भाला फेंक F64

मनीष नरवाल - गोल्ड - मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH1

भावनाबेन पटेल - रजत - महिला एकल कक्षा 4 टेबल टेनिस

सिंहराज - रजत - मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH1

योगेश कथुनिया - रजत - पुरुषों की डिस्कस F56

निषाद कुमार - रजत - पुरुषों की ऊंची कूद T47

मरियप्पन थंगावेलु - रजत - पुरुषों की ऊंची कूद T63

प्रवीण कुमार - रजत - पुरुषों की ऊंची कूद T64

देवेंद्र झाझरिया - रजत - पुरुषों की भाला F46

सुहास यतिराज - रजत - पुरुष एकल बैडमिंटन SL4

अवनि लेखारा - कांस्य - महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 स्थिति SH1

हरविंदर सिंह - कांस्य - पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी

शरद कुमार- कांस्य - पुरुषों की ऊंची कूद T63

सुंदर सिंह गुर्जर - कांस्य- पुरुषों की भाला फेंक F46

मनोज सरकार - कांस्य - पुरुष एकल बैडमिंटन SL3

सिंहराज - कांस्य - पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के पदक

एथलेटिक्स - 8

शूटिंग - 5

बैडमिंटन - 4

तीरंदाजी - 1

टेबल टेनिस - 1

Related News