टोक्यो में आयोजित हो रहे पैरालंपिक्स में सोमवार का दिन भारतीयों के लिए एक बेहद ही खास दिन रहा क्योंकि भारत को सोमवार के दिन ही दो स्वर्ण पदक मिले जिसके चलते भारत ने अब अपना सर्वश्रेष्ठ अब तक का सबसे अच्छा पैरालंपिक्स बना लिया है।

भारत को अब तक इस पैरालंपिक में कुल 7 पदक मिल गए हैं जिसके बाद यह भारत का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। पर आपको बता दें कि इस बार भारत सबसे बड़े कंटिजेंट के साथ पहुंचा था जो अपने आप में इतिहास था और इस इतिहास को दोहराते हुए इस बार सबसे अधिक मेडल भारत को अपने रिकॉर्ड में मिले हैं।

टोक्यो पैरालंपिक्स में सोमवार को भारत 2 स्वर्ण पदक जीतने के बाद कुल 7 पदकों के साथ पदक तालिका में 26वें स्थान पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि भारत को दो स्वर्ण पदक शूटिंग एवं जैवलिन थ्रो में मिले हैं आपको बता दें कि जैवलिन थ्रो में इससे पहले नीरज को स्वर्ण पदक मिला था और अब उसके बाद सुमित ने सबसे तेज जैवलिन फेंक कर पर एक स्वर्ण पदक हासिल किया है।

वहीं अन्य देशों की बात करें तो अन्य देशों में चीन कुल 119 पदकों (54 स्वर्ण, 35 रजत और 30 कांस्य) के साथ तालिका में शीर्ष पर है। इसके बाद ग्रेट ब्रिटेन 26 स्वर्ण पदक समेत 68 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Related News