भारतीय क्रिकेट टीम को विश्वकप, टी20 विश्वकप, आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी दिलवाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ चुकी है। यह ऐसी उपलब्धि हर खिलाड़ी पाना चाहता है। बता दें कि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन ने देश के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के नाम रांची स्टेडियम में एक पवेलियन बनाने का निर्णय लिया है। रांची स्टेडियम के ग्राउंड में महेंद्र सिंह धोनी पवेलियन नाम से बोर्ड भी लग चुका है।

आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो पवेलियन का नाम सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। वहीं दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान के एक गेट का नाम वीरेंद्र सहवाग के नाम पर रखा गया है। दरअसल झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन ने महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में यह कदम उठाया है।

भारतीय क्रिकेट में माही के अहम योगदान को देखते हुए जेएससीए ने यह फैसला लिया है। चूंकि महेंद्र सिंह धोनी झारखंड से हैं और इस राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों भारत दौरे पर है।

यह टीम भारतीय टीम के विरूद्ध 2 टी—20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में खेलने के लिए माही पूरी तरह से तैयार हैं। माही के अनुभव का फायदा पूरी टीम को मिलता है। कप्तान विराट कोहली सहित सभी युवा खिलाड़ियों को उनसे मार्गदर्शन मिलता रहता है।

Related News