इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि क्रिकेटर बड़ी मात्रा में पैसा और प्रसिद्धि कमाते हैं लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने करियर के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे स्टार खिलाड़ी ऐसे ही खिलाड़ी हैं। लेकिन आज हम कुछ स्टार क्रिकेटरों की पत्नियों की शैक्षिक योग्यता के बारे में बात करेंगे।

1. अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से शादी की है, अनुष्का ने आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है और अर्थशास्त्र में मास्टर्स पूरा किया है।

2. साक्षी धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई की है।

3. रितिका सजदेह

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं। उन्होंने अपने कजिन भाई बंटी सजदेह की कंपनी से करियर की शुरुआत की थी। रितिका ग्रेजुएट है।

4. अंजलि तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर पेशे से डॉक्टर हैं। सचिन और अंजलि की पहली मुलाकात मुंबई एयरपोर्ट पर हुई थी और उस समय अंजलि मेडिकल की छात्रा थी।

5. प्रियंका रैना

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने प्रियंका रैना से शादी की है जो बी.टेक हैं। प्रियंका एक्सेंचर और विप्रो जैसी कंपनियों में काम कर चुकी हैं।

Related News