क्रिकेट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर ... मैदान के अंदर हो या मैदान से बाहर, खिलाड़ियों की रोचक लाइफस्टाइल ... पढ़ने के लिए चैनल फॉलो जरूर करें।

क्रिकेट की लोकप्रियता किसी से भी छिपी नहीं हैं। पुरुषों के वर्चस्व वाले समझे जाने वाले इस खेल में महिलाएं भी अब काफी अच्छा नाम कमा रही हैं। ऐसे में आज हम यहां विश्व क्रिकेट की कुछ ऐसी महिला क्रिकेटर्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया हैं।

मैरीजाने काप: दक्षिण अफ़्रीकी ऑलराउंडर मैरीजाने काप गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी बेहद आक्रमक हैं। दुनिया की सबसे उम्दा हरफनमौला खिलाड़ियों में शामिल काप के नाम देश के लिए विश्व कप में उच्च स्कोर बनाने और टी-20 में हैट्रिक लगाने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी हैं।

मिताली राज: भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज को टीम की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी कहा जाता हैं। उन्होंने भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया हैं और कई ख़िताब दिलाने में जरुरी योगदान दिया हैं। उनके नाम विश्व महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड हैं।

सूजी बेट्स: न्यूजीलैंड की पूर्व कप्तान सूजी ने अपने ऑल राउंडर खेल से कई बार अपनी टीम के लिए योग्यता साबित की। हैं अपने आक्रमक अंदाज और सयमित बल्लेबाजी के लिए मशहूर सूजी बेट्स को दुनिया के उम्दा बल्लेबाजों में शामिल किया जाता हैै।

ऐलिज पेरी: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर ऐलिज पेरी विश्व महिला क्रिकेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाज मानी जाती हैं। वे बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी महारथ रखती हैं। अपने प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को चार विश्व ख़िताब जितवाने में मदद की हैं।

दोस्तों अगर आपको हमारे चैनल की ये जानकारी पसंद आई तो इसे लाइक करे और अपने मित्रों के साथ शेयर करें। अन्य ख़बरों के लिए चैनल को फोलो करें।

Related News