खेल डेस्क। जापान की राजधानी टोक्यो में हो रहे पैरालिंपिक खेलों में आज के दिन की शुरूआत भारत के लिए काफी अच्छी हुई है टोक्यो पैरालंपिक 2020 में आज राजस्थान के देवेंद्र झाझडिय़ा ने रजत और सुंदर सिंह ने भाला फेंक वर्ग एफ 46 में कांस्य पदक जीत लिया है।

जिसके चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के इस दोनों खिलाडिय़ों को टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने पर बधाई है। अशोक गहलोत ने ट्विट करते हुए कहा है कि- हमें राजस्थान के पैरालंपिक भाला फेंकने वाले देवेंद्र झाझडिय़ा पर बहुत गर्व है, जिन्होंने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में टोक्यो पैरालिंपिक में रजत और सुंदर सिंह ने कांस्य पदक हथिया लिया। यह एक अद्भुत क्षण है हार्दिक बधाई।

गौरतलब है की दवेंद्र झाझडिय़ा पैरालंपिक खेलों में गोल्डन हैट्रिक बनाने से चूक गए हैं। बचपन में करंट लगने के कारण अपना बायां हाथ गंवाने वाले झाझडिय़ा एफ-46 वर्ग में 2004 और 2016 में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।

Related News