जयपुर।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने मेहंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि विश्व कप में मेंटर बनने के लिए महेंद्र सिंह धोनी कोई भी फीस नहीं ले रहे हैं और उन्होंने एक भी रुपये लेने से मना कर दिया है।इसके लिए हम महेंद्र सिंह धोनी को धन्यवाद देते हैं।वहीं दूसरी तरफ टी-20 विश्व कप की शुरुआत 17 अंक्टूबर से होने वाली है।

जिसमें भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 24 अंक्टूबर को खेलने वाला है।
बीसीसीआई ने पिछले महीने 9 सितंबर को टी-20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का घोषणा की थी। इस दौरान कई नए खिलाड़ियों को मौका मिलने के साथ टीम इंडिया में एमएस धोनी की वापसी थी।


जय शाह ने धोनी को लेकर यह कहा—
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने महेंद्र सिंह धोनी के बारें में बात करते हुए बताया है कि उन्होंने दुबई में धोनी से इस संबंध में बातचीत की थी। वह केवल टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मेंटर बनने को तैयार हुए। इसके बाद मैंने अपने साथियों के साथ इस विषय पर चर्चा की। कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा भी इस फैसले से पूरी तरह सहमत थे।महेद्र सिंह धोनी ने भी टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ काम करने में दिलचस्पी दिखाई।

धोनी की टीम इंडिया में नई शुरुआत का मिलेंगा टी20 वर्ल्ड कप में लाभ
महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटर के रूप में चुना गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय क्रिकेट में यह धोनी की नई शुरुआत मानी जा रही है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका घोषणा पहले ही कर दी है।इससे आगामी दिनों में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी के अनुभव का लाभ टीम इंडिया को मिलेंगा।

Related News