टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी को भला कौन नहीं जानता है। क्रिकेट फैन्स यह बात जानकर चौंक जाएंगे कि साक्षी और अनुष्का बचपन से ही एक दूसरे को जानती हैं।
बता दें कि अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ी हुई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है।

जी हां, अनुष्का शर्मा के पिता एक आर्मी अफसर थे। इसलिए उनकी पोस्टिंग एक बार असम में हुई थी। उन दिनों साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा एक ही स्कूल में पढ़ती थीं। अनुष्का शर्मा के एक फैन क्लब ने साक्षा धोनी और अनुष्का के बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं।

इस बारे में अनुष्का का कहना है कि बचपन के बाद साक्षी धोनी से मेरी मुलाकात 2013 में हुई थी। एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया ​था कि मैं और साक्षी असम के एक छोटे से शहर में रहते थे।

एक बार जब साक्षी को मैंने अपने बचपन की एक तस्वीर दिखाई। इसे देखकर हम दोनों हंस पढ़े। दरअसल असम केसेंट मैरी स्कूल मार्गेरिटा में साक्षी और अनुष्का ने एक साथ एक ही क्लास में पढ़ाई की थी।

Related News