वेस्टइंडीज के विस्फोटक क्रिकेट क्रिस गेल से दुनिया का हर क्रिकेट प्रेमी अच्छी तरह वाकिफ है। बता दें कि क्रिस गेल का पूरा नाम क्रिस्टोफर हेनरी गेल है। 21 सितंबर 1979 को जमैका में जन्में क्रिस गेल जमैका के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। क्रिस गेल बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। यह हार्ड हिटींग बल्लेबाज ऑफ स्पिन गेंदबाज़ी भी करता है।

एक दिवसीय क्रिकेट में क्रिस गेल से बड़ा विस्फोटक बल्लेबाज दूसरा कोई नहीं दिखता है। क्रिस गेल अब तक 23 शतक बना चुके हैं। टी20 फॉर्मेट के सबसे घातक खिलाड़ी क्रिस गेल खुद के दम पर टीम को मैच जिताने में सक्षम है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि 12 साल के क्रिकेट करियर में क्रिस गेल ने कुल 56 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 143 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1607 रन बनाए हैं।

आपको जानकर यह हैरान होगी कि क्रिस गेल ने अपने क्रिकेट करियर में बनाए गए 38 फीसदी रन केवल छक्कों की मदद से बनाए हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम ​है। टी20 में क्रिस गेल के छक्के की संख्या 103 है। जबकि टी20 में क्रिस गेल के नाम 13 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं।

गौरतलब है कि साल 2000 में क्रिस गेल ने टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 117 रन ठोंके थे। टी20 फॉर्मेट में यही उनका सर्वाधिक स्कोर है।

Related News