भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल और देश के प्रति इज्जत के अलावा अपने नरमदिल स्वभाव के लिए भी दुनियाभर में जाने जाते हैं। वैसे तो काफी समय से वो क्रिकेट जगत से दूर चल रहे है, लेकिन पिछले दिनों अपने एक चाय बेचने वाले दोस्त को गले लगाकर वे सुर्खियों में आ गए थे। अब एक बार फिर धोनी अपनी हेयर स्टाइल को लेकर सुर्खियों में हैं।

दरअसल धोनी का एक वीडियो उनकी टीम के द्वारा अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया, जिसने सभी लोगो का दिल जीत लिया।

इस वीडियो में में माही एक होटल के अंदर जाते नजर आ रहे हैं और इस दौरान उनका न्यू लुक काफी फेमस हो रहा है, आपको बता दें कि ये तस्वीर चेन्नई का है, जहां धोनी आईपीएल की तैयारियों के लिए पहुंचे हैं। वैसे तो मौका कोई भी हो महेंद्र सिंह धोनी हमेशा चर्चा में रहते, और लोगो के साथ बहुत ही नम्रता से पेश आते है, धोनी का यही अंदाज उन्हें बाकियों से अलग बनाता है।

Related News