खेल डेस्क। भारत के पूर्व महान क्रिकेटर कपिल देव का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 6 जनवरी, 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। भारत को पहली बार वनडे विश्व कप जिताने वाले कपिल देव के नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज हैं। उनके नाम आज भी कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।

भारत के पूर्व महान ऑलराउंडर कपिल देव के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने साल 1983 में 18 टेस्ट में 75 विकेट हासिल किए थे। वह बतौर तेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट हासिल किए हैं। उनसे ज्यादा स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले और रविचन्द्र अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में विकेट हासिल किए हैं।

कपिल के नाम ही वनडे में भारत की पहला शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कपिल देव टेस्ट कॅरियर में कभी नहीं रनआउट नहीं हुए। वनडे में नंबर 5 या उससे नीचे खेलने पर सबसे ज्यादा 175 रन बनाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम दर्ज है।

PC: bhaskar

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News