पाठकों हमारे स्पोर्ट्स चैनल पर आपका स्वागत हैं। क्रिकेट की दुनिया की लेटेस्ट और अन्य रोचक ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें। यदि आपको हमारी स्टोरीज पसंद आती हैं तो इन्हें लाइक करें और अपने मित्रो के साथ शेयर करें। अपनी प्रतिक्रियां कमेंट बॉक्स के माध्यम से देवें।

एशिया कप 2018 का खिताबी मुकाबला आज बांग्लादेश और भारत की टीम के बीच होना हैं। भारतीय टीम 6 बार की एशिया कप चैंपियन हैं वही बांग्लादेश अभी तक इस टूर्नामेंट को नहीं जीत सकी हैं। ऐसे में भारतीय टीम सातवीं बार एशिया का सरताज बनने के इरादे से मैदान पर होगी। इस फाइनल मुकाबले मने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड होंगे। जानते हैं इनके बारे में ...

पहला रिकॉर्ड: वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का हैं। अगर रोहित इस मैच में सात से आठ छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो यह रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा।

दूसरा रिकॉर्ड: एशिया कप टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने कुल 971 रन बनाये हैं जो एक बड़ा रिकॉर्ड हैं। वही रोहित के नाम 835 रन हो चुके हैं। इस मैच में रोहित के लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ना कोई बड़ी बात नहीं है।

तीसरा रिकॉर्ड: एशिया कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के सुरेश रैना (18) के नाम है। वही रोहित अब तक 18 छक्के लगा चुके हैं। यदि इस मैच में रोहित चले तो यह रिकॉर्ड टूटना पक्का हैं।

चौथा रिकॉर्ड: एशिया कप में सबसे ज्यादा अर्धशतकों का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा (8) के नाम है। वही रोहित 7 अर्धशतक ठोक चुके हैं। उम्मीद हैं इस मैच में रोहित जरूर यह रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होंगे।

Related News