खेल डेस्क। टी20 क्रिकेट में एक बार फिर से भारत को नया कप्तान मिल सकता है। भारतीय टीम के टी20 विश्व कप 2022 का खिताब जीतने में नाकाम रहने के बाद अब रोहित शर्मा को भी कप्तानी से हटाने की मांग उठने लगी है।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि अगर रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया जाता है तो किन्हें भारत की टी20 टीम की कमान मिल सकती है।


इन खिलाडिय़ों में सबसे बड़े दावेदार हार्दिक पांड्या को माना जा रहा है। उनकी कप्तानी में गुजरात ने पहली ही बार में आईपीएल खिताब जीता था। दूसरा नाम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का है। ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान भी है।


जबकि तीसरा नाम सूर्यकुमार यादव यादव का है। उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है। अगर उनको भी टीम की कप्तानी सौंप दी जाए तो किसी को हैरान नहीं होना चाहिए।

Related News