क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। इस बारे में विराट ने ही जानकारी दी थी और ये भी बताया था कि दोनों स्वस्थ हैं। आज हम आपको उस घर की झलक दिखाने जा रहे हैं जहाँ विराट और अनुष्का की बेटी रहेगी।

विराट और अनुष्का का आलीशान घर मुंबई के वर्ली में है। उनके अपार्टमेंट का नाम है 'Omkar 1973 , विराट ने ये घर शादी से पहले साल 2016 में खरीदा था।

इस अपार्टमेंट की कीमत 34 करोड़ है। ये आलीशान घर 7,171 स्कॉयर फीट में फैला हुआ है। विरुष्का का फ्लैट ओमकार 1973 अपार्टमेंट में 35वें फ्लोर पर है।

इस घर में चार बेडरुम हैं और प्राइवेट टेरिस है। इसके अलावा घर में एक गार्डेन एरिया है और एक छोटा सा जिम भी है। गार्डेन की तस्वीर अनुष्का ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

उनका घर वाकई में बेहद खूबसूरत हैं और ये अक्सर अपने घर की तस्वीरें शेयर करते नजर आती है। इस आलीशान घर की बालकनी बहुत ही खूबसूरत है। कई बार अनुष्का और विराट यहाँ पर भी अपना समय बिताते हैं और इसकी फोटोज भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

Related News