स्पोटर्स डेस्क। आईसीसी का विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड—वेल्स की सरजमी पर खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। सौरव गांगुली ने कहा कि है कि विराट कोहली की आईपीएल की कप्तानी का विश्व कप पर असर नहीं पडेगा। क्योंकि वनडे कप्तान के रूप में उनका अच्छा रिकॉर्ड रहा है।

पूर्व कप्तान ने कहा कि विराट के लिए सबसे बड़ा फायदा रहा है कि उन्हें दो सफल कप्तानों महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का साथ मिलेगा। कोहली की आईपीएल कप्तानी के रिकॉर्ड की भारत के साथ तुलना मत करो। भारत के लिए उनका कप्तानी का रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है। उनके साथ रोहित जैसा उप कप्तान है। धोनी भी टीम में है। इसलिए उन्हें अच्छा सहयोग मिलेगा।

सौरव गांगुली ने विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों का ऐलान किया है। जिनमें भारत, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान है।

गांगुली ने कहा कि पाकिस्तान का इंग्लैंड में विश्व टूर्नामेंट में रिकॉर्ड उल्लेखनीय है। दो साल पहले उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उसने 2009 में टी20 विश्व कप भी जीता था। पाकिस्तान हमेशा इंग्लैंड में अच्छा खेलता रहा है।

Related News